logo-image

झूठी खबरों को फैलाने के आरोप में पोस्टकार्ड न्यूज़ के संपादक महेश विक्रम हेगड़े गिरफ्तार

सांप्रदायिक और झूठी खबरों को फैलाने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पोस्टकार्ड न्यूज के संपादक महेश विक्रम हेगड़े को गिरफ्तार किया।

Updated on: 30 Mar 2018, 12:25 PM

नई दिल्ली:

सांप्रदायिक और झूठी खबरों को फैलाने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पोस्टकार्ड न्यूज के संपादक महेश विक्रम हेगड़े को गिरफ्तार किया।

न्यूज पोर्टल ने एक जैन मुनि पर मुस्लिमों के द्वारा हमले की झूठी खबर चलाई थी। सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया।

बेंगलुरु पुलिस ने हेगड़े की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करते हुए कहा कि उनकी वेबसाइट ने 18 मार्च को मुस्लिम युवक द्वारा एक जैन मुनि पर हमले की झूठी खबर चलाई थी। जबकि जैन मुनि सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे।

संपादक ने घटना के बारे में जानकारी के बावजूद एक समुदाय को टारगेट करने के उद्देश्य से इस खबर को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।

पुलिस ने कहा, 'पोस्टकार्ड न्यूज के द्वारा चलाए गए फेक न्यूज के मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच से जुड़े साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की शिकायत के आधार पर हेगड़े को गिरफ्तार किया गया।'

पोस्टकार्ड न्यूज के फेसबुक पेज पर लिखा गया 'सिद्धारमैया के कर्नाटक में कोई सुरक्षित नहीं है'। जैन मुनि के घायल हाथों के साथ डाली गई तस्वीर के साथ यह पोस्ट में बाद में डिलीट कर लिया गया था।

पोस्टकार्ड न्यूज के संस्थापक को बेंगलुरु जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव के द्वारा 18 मार्च को फाइल की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया।

साइबर क्राइम विभाग और सेंट्रल क्राइम ब्रांच के द्वारा हेगड़े के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच लगातार कर रही है।

और पढें: पेपर लीक के विरोध में सीबीएसई ऑफिस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन जारी