सेना के खिलाफ विवादित बयान दे कर फंसे आजम, रामपुर में चलेगा मुकदमा
भारतीय सेना के खिलाफ दिए गए एक आपत्तीजनक बयान को लेकर उनके खिलाफ चार्जशिट फाइल की करने की मंजूरी योगी सरकार ने दे दी है।
नई दिल्ली:
अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण विवादों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
भारतीय सेना के खिलाफ दिए गए एक आपत्तीजनक बयान को लेकर आजम खान के खिलाफ चार्जशिट फाइल करने की मंजूरी योगी सरकार ने दे दी है। उनके खिलाफ रामपुर कोर्ट में मुकदमा चलेगा।
रामपुर एएसपी ने कहा, 'प्रशासन ने राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने भारतीय सेना के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।'
राज्य के पूर्व मंत्री ने मई 2017 में भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान दिया था। आजम के इस बयान के बाद बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
आकाश के बाद तीन अन्य लोगों ने भी आजम के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज करवाया था। आजम खान ने जम्मू कश्मीर में महिलाओं के साथ रेप की घटना को लेकर सेना को जिम्मेदार ठहरया था।
और पढ़ेंः बीजेपी MLA का बयान, हिंदुत्व को बचाना है तो हिंदू पैदा करें पांच बच्चे
आजम ने कहा था, 'आतंकी, सेना के जवनों के प्राइवेट पार्ट्स को काट कर संदेश दे रहे हैं कि वह राज्य (जम्मू कश्मीर) के लोगों से घृणा करना बंद कर दें।' बाद में इस बयान पर सफाई देते हुए आजम ने कहा था मीडिया ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए