कोरोना पीड़ितों के मामले में भी अमेरिका बना नंबर-1, चीन को छोड़ा पीछे
विश्व भर में कोरोना की मरीजों की संख्या पांच लाख को पार कर चुकी है. 24 हजार से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है. पहले चीन में ही कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित लोग थे लेकिन अब अमेरिका ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है.
नई दिल्ली:
कोरोना के कहर से पूरी दुनिया कराह रही है. दुनिया के 200 से अधिक देश इसकी चपेट में आ चुके हैं. लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. विश्व भर में कोरोना की मरीजों की संख्या पांच लाख को पार कर चुकी है. 24 हजार से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है. पहले चीन में ही कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित लोग थे लेकिन अब अमेरिका ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. यही हाल रहा तो इटली थी चीन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर आ जाएगा.
यह भी पढ़ेंः कोरोना से चीन ने किया 3268 मौत का दावा, हकीकत में क्या 1 करोड़ 50 लाख मरे? जानें क्यों
चीन ने लिया सबक, जंगली जानवर-कीड़े-मकौड़े खाने पर लगेगा बैन
दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस (Corona Virus) से सबक लेते हुए अब बीजिंग ने जंगली जानवरों और कीड़े-मकोड़ों के शिकार और खाने पर रोक लगाने की तैयारी की है. इसके लिए बीजिंग प्रशासन ने कई नियम-कायदों का ड्राफ्ट तैयार किया है. भले ही अभी कोरोना वायरस के सोर्स का आधिकारिक तौर पर पता नहीं चला है मगर बीजिंग प्रशासन को आशंका है कि जंगली जानवरों (Wild Animals) से यह घातक वायरस फैला. ऐसे में बीजिंग प्रशासन ने एक कड़ा ड्राफ्ट तैयार किया है. जंगली जानवरों वाले क्षेत्रों मे वन्यजीव रोग निगरानी स्टेशन भी स्थापित किए जाने की तैयारी है.
विश्व का आंकड़ा
केस - 532224
मौत - 24087
ठीक हुए मरीज - 124326
एक्टिव केस - 383811
देश | कुल संख्या | कुल मौत | ठीक हुए मरीज | एक्टिव केस |
अमेरिका | 85594 | 1300 | 1868 | 82426 |
चीन | 81340 | 3292 | 74588 | 3460 |
इटली | 80589 | 8215 | 10361 | 62013 |
स्पेन | 57786 | 4365 | 7015 | 46406 |
जर्मनी | 43938 | 267 | 5673 | 37998 |
ईरान | 29406 | 2234 | 10457 | 16715 |
फ्रांस | 29155 | 1696 | 4948 | 22511 |
स्विटजरलैंड | 11811 | 192 | 131 | 11488 |
यूके | 11658 | 578 | 135 | 10945 |
साउथ कोरिया | 9332 | 139 | 4528 | 4665 |
भारत | 727 | 20 | 45 | 626 |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान