logo-image

पंजाब विधानसभा में हंगामा, मार्शल्स ने आप विधायकों को घसीट कर बाहर निकाला

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राना केपी सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Updated on: 22 Jun 2017, 05:01 PM

नई दिल्ली:

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राना केपी सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद राना केपी सिंह ने विधानसभा के मार्शल्स को आदेश दिया कि वह सभी आप विधायकों को सदन से बाहर निकाल दें।

दरअसल आप विधायक सुखपास सिंह खैरा और निर्दलीय विधायक सिमरजीत सिंह के निलंबन का विरोध कर रहे थे। सुखपाल सिंह खैरा ने कुछ दिन पहले विधानसभा की एक वीडियो पोस्ट की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया था।

इसके विरोध में खैरा ने यह आरोप लगाया था कि कांग्रेस के दवाब में उनपर कार्रवाई की गई है।

और पढ़ें: AAP विधायक खैरा ने पंजाब विधानसभा हंगामे का वीडियो फेसबुक पर डाला

हंगामे के बाद आप विधायकों के समर्थन में शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने भी राणा केपी सिंह के खिलाफ नारे लगाए और वॉकआउट किया।

अध्यक्ष केपी सिंह ने दो बार विधानसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी। इसके बाद उन्होंने आप विधायकों को सदन से बाहर निकालने के लिए मार्शल्स को ऑर्डर किया। महिला विधायकों को महिला मार्शल्स ने और पुरुष विधायकों को पुरुष मार्शल्स ने घसीटकर विधानसभा से बाहर निकाला।

और पढ़ें: 'आप' को चंदा देने के मामले में ईडी ने 4 कंपनियों के ख़िलाफ़ किया मामला दर्ज