सेक्स सीडी केस: 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए पत्रकार विनोद वर्मा
विनोद वर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
highlights
- कथित सेक्स सीडी मामले में विनोद वर्मा 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- वर्मा की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा के इंतेजाम किए गए थे
नई दिल्ली:
छत्तीसगढ़ सीडी कांड मामले में विनोद वर्मा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश भावेश कुमार वट्टी ने वर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वर्मा 13 नवबंर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
गौरतलब है कि आज उनकी पुलिस रिमांड खत्म हो गई थी। पुलिस ने आगे रिमांड की मांग भी नहीं की। हालांकि रिमांड को लेकर पुलिस के पास यह विकल्प है कि वह बाद में भी आवश्यकता पड़ने पर रिमांड ले सकती है।
रायपुर पुलिस को आज सुबह 11 बजे तक अभियुक्त विनोद वर्मा को लेकर अदालत पहुँचने के निर्देश थे। पर वह तय समय से ही पहले पहुँच गयी।
Journalist #VinodVerma sent to judicial remand till 13 November.He was arrested by Chhattisgarh Police over a case of blackmailing&extortion
— ANI (@ANI) October 31, 2017
वर्मा की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा के इंतेजाम किए गए थे। कोर्ट परिसर में करीब 100 पुलिस कॉंस्टेबल व अधिकारी मौजूद थे। इसमें 20 से अधिक महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थीं।
इसे भी पढ़ें: सेक्स सीडी कांड की जांच सीबीआई के हवाले, छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां