मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में सीबीआई ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर कसा शिकंजा, बैंक अकाउंट सीज़
मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का बैंक अकाउंट सीज़ कर दिया है। इसके अलावा सीबीआई ब्रजेश ठाकुर के संपत्ति और बैंक बैलेंस की जांच भी कर रही है।
नई दिल्ली:
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का बैंक अकाउंट सीज़ कर दिया है। इसके अलावा सीबीआई ब्रजेश ठाकुर के संपत्ति और बैंक बैलेंस की जांच भी कर रही है। इस मामले में मधुबनी बालिका गृह के पहरेदार को भी गिरफ़्तार किया गया है। बता दें कि यह वही बालिका गृह है जहां से मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले की गायब मुख्य गवाह बरामद हुई थी।
गौरतलब है कि मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते थे, इस कारण उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। ठाकुर के इस बयान के बाद राज्य की सियासत में उबाल हो गया और इसके साथ कांग्रेस ने इस बयान को हास्यपद बताया।
ज़ाहिर है मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में विपक्ष के बढ़ते दबाव के बाद जेडीयू की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया।
क्या है मामला
'सेवा संकल्प एवं विकास समिति' द्वारा संचालित बालिका आश्रय गृह में 34 लड़कियों से दुष्कर्म की बात एक सोशल अडिट में सामने आई थी। बिहार समाज कल्याण विभाग ने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) द्वारा बिहार के सभी आश्रय गृहों का सर्वेक्षण करवाया था, जिसमें यौन शोषण का मामला सामने आया था।
और पढ़े- मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: मंजू वर्मा का आरोप, सीबीआई निष्पक्ष तरीके से नहीं कर रही जांच
इस सोशल अडिट के आधार पर मुजफ्फरपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य