logo-image

बेंगलुरू की सड़कों और घरों तक फैल रहा झील से निकला जहरीला झाग

बेंगलुरू में सदी की सबसे भारी बारिश के बाद बेलंदूर झील से झाग निकलना शुरु हो गया है। प्रदूषण की वजह से निकले इस झाग को काफी जहरीला बताया जा रहा है।

Updated on: 17 Aug 2017, 04:40 PM

highlights

  • मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस समस्या के समाधान में 1-2 साल लग सकते हैं
  • जहरीले झाग झील से उड़ कर सड़कों और लोगों के घरों तक जा रहा है
  • एनजीटी ने पहले ही सरकार को झील की समस्या को खत्म करने का निर्देश दिया था

नई दिल्ली:

बेंगलुरू में सदी की सबसे भारी बारिश के बाद बेलंदूर झील से झाग निकलना शुरु हो गया है। प्रदूषण की वजह से निकले इस झाग को काफी जहरीला बताया जा रहा है। जहरीले झाग झील से उड़ कर सड़कों और लोगों के घरों तक जा रहा है।

14 अगस्त से शुरु हुई भारी बारिश के बाद झील से यह जहरीला झाग निकलने लगा। झील के आसपास के लोगों का कहना है कि उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। समस्या इतनी बढ़ गई है कि कई लोग स्थान छोड़ कर जाने पर भी विचार कर रहे हैं।

बेंगलुरू में इस वजह से बीमारियां फैलने लगी है और झील के आस- पास ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ने लगी है। अगले कुछ दिनों में इस समस्या का समाधान होते नहीं दिख रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा है कि इस समस्या के समाधान में 1- 2 साल लग सकते हैं। सरकार ने सभी जरुरी एक्शन लेने की बात कही है।

नेशलन ग्रीन ट्राइब्यूलन (एनजीटी) ने इस साल के शुरुआत में ही कर्नाटक सरकार को झील की समस्या को खत्म करने का निर्देश दिया था। लेकिन अब तक सरकार इस समस्या पर किसी तरह का समाधान नहीं कर पाई है।

इससे पहले भी मई महीने में बेंगलुरु के वार्थूर झील में जहरीला झाग निकला था। झील की समस्या पर हुए अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया है कि इसका समाधान बहुत ही सरल है। प्रदूषित चीजों को झीलों में नहीं डालने से निजात पाई जा सकती है।

और पढ़ें: बेंगलूरू में 3 घंटे हुई भारी बारिश, टूटा 100 सालों का रिकॉर्ड