पीएम मोदी के आंकड़े पर यशवंत सिन्हा का सवाल, क्या कारें मोटरसाइकिलें अधिक बिकने का मतलब प्रगति है?
यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं नोटबंदी पर बोलना नहीं चाह रहा था क्योंकि ऐसी चीज पर कोई क्या कहे जो फेल हो चुकी है।
नई दिल्ली:
पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आर्थिक नीतियों को लेकर एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
रविवार को सिन्हा ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला में किसानों को संबोधित करते हुए 'राजशक्ति' पर अंकुश के लिए 'लोकशक्ति' का आह्वान किया। कार्यक्रम में सिन्हा ने जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए लोगों से लोकशक्ति आंदोलन की अपील की जो कि राजसत्ता पर नियंत्रण रखेगी।
सिन्हा ने आर्थिक विकास के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि कारें और मोटरसाइकिलें अधिक बिकने का मतलब प्रगति नहीं होता।
सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'हमारी सरकार के मुखिया ने अपने हालिया घंटे भर के भाषण में भारत की प्रगति दिखाने के लिए संख्या का हवाला देते हुए कहा कि ज्यादा कारें और मोटरसाइकलें बेची गईं।'
उन्होंने सवाल किया, 'क्या इसका मतलब देश प्रगति कर रहा है। बिक्री तो हुई लेकिन क्या कोई उत्पादन हुआ।'
नीति आयोग के CEO बोले- तेल कंपनियां भी चाहती हैं GST में शामिल होना
सिन्हा ने कहा, 'हम पहले से मंदी का सामना कर रहे हैं, और आंकड़ों का क्या? आंकड़े एक चीज साबित कर सकते हैं तो उसी आंकड़े से दूसरी चीज भी साबित की जा सकती है।'
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला में किसानों के गैर सरकारी संगठन शेतकारी जगर मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार पर जीएसटी और नोटबंदी को लेकर भी निशाना साधा।
यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं नोटबंदी पर बोलना नहीं चाह रहा था क्योंकि ऐसी चीज पर कोई क्या कहे जो फेल हो चुकी है।
मोदी सरकार को झटका, IMF ने घटाया भारत का जीडीपी अनुमान, नोटबंदी और GST को बताया जिम्मेदार
जीएसटी की आलोचना करते हुए सिन्हा ने कहा, "जब हम (बीजेपी) विपक्ष में थे तब सरकार पर 'टैक्स टेररिज्म' और 'रेड राज' का आरोप लगाते थे। आज जो चल रहा है वह भी टेररिज्म ही है।"
सिन्हा ने कहा कि जीएसटी गुड ऐंड सिंपल टैक्स हो सकती थी लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने इसे बैड ऐंड कॉम्प्लिकेटेड टैक्स बना दिया।
पीएम मोदी ने माना जीडीपी घटी, लेकिन निराश होने की ज़रूरत नहीं, सरकार बदलेगी रुख़
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी