यशवंत सिन्हा का जेटली पर हमला, बोले- मैं नौकरी का उम्मीदवार होता तो आप वहां न होते
उन्होंने अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा है कि यदि वो नौकरी के आवेदक होते तो अरुण जेटली आज मोदी सरकार में पहले नंबर पर नहीं होते।
नई दिल्ली:
वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान पर पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा है कि यदि वो नौकरी के आवेदक होते तो अरुण जेटली को मोदी सरकार में प्राथमिकता नहीं दी जाती।
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में यशवंत सिन्हा ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा, 'सरकार स्थिति को समझने में पूरी तरह असफल रही है। असली चिंता यह है कि वह समस्या को समझने की बजाय खुद की तारीफ करने और अपनी ही पीठ थपथपाने में जुटी है।'
बता दें कि गुरुवार को अरुण जेटली ने यशवंत सिन्हा के इंडियन एक्सप्रेस में छपे आर्टिकल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो 80 की उम्र में नौकरी पाना चाहते हैं। जेटली ने कहा कि वित्तमंत्री रहते वो अपने कार्यकाल को भूल गए हैं और नीतियों की बजाय व्यक्तियों पर हमला कर रहे हैं।
जेटली मोदी सरकार के साढ़े तीन साल पर लिखी गई एक पुस्तक का विमोटन कर रहे थे। जेटली ने यशवंत पर तंज कसते हुए कहा कि पुस्तक का नाम होना चाहिए था- इंडिया एट 70, मोदी एट 3.5 एंड जॉब एप्लिकेंट एट 80। जिसके बाद यशवंत सिन्हा ने अरुण जेटली पर हमला बोला।
गिरती अर्थव्यवस्था पर अब शिवसेना का बीजेपी पर तंज, पूछा- 'क्या अब यशवंत बनेंगे देशद्रोही'
सिन्हा ने कहा, 'उनसे कई बीजेपी सांसदो ने बताया है कि पार्लियामेंट्री की बैठक में किसी को भी बोलने नहीं दिया जाता है।'
साथ ही सिन्हा ने सरकार की उनके बेटे और सिविल एविएशन में राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को जबर्दस्ती अर्थव्यवस्था के मामले में इनके लेख पर जवाब देने का दबाव बनाने का संदेह ज़ाहिर करते हुए निंदा की है।
जयंत सिन्हा ने गुरुवार को टाइम्स ऑफ इंडिया में लेख लिखकर कहा था, "भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतियों को लेकर हाल ही में कई लेख लिखे गए हैं। दुर्भाग्य से ये लेख कुछ निश्चित तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकालते हैं और सरकार की ओर से लागू किए गए मूलभूत सुधारों की उपेक्षा की गई है। ये बदलाव मामूली नहीं हैं। इनके जरिए सरकार 'न्यू इंडिया' के सपने को साकार करते हुए एक अरब से अधिक की आबादी वाले देश में अच्छी नौकरियां मुहैया कराने की तैयारी में है।"
सिन्हा ने कहा, 'जो लोग मुझ पर ये कहकर निशाना साध रहे हैं कि मैने किसी व्यक्ति विशेष पर निशाना साधा है वो ग़लत है। अगर अर्थव्यवस्था की बात होगी तो ज़ाहिर है कि वित्त मंत्री के काम काज पर ही सवाल खड़े किए जाएंगे न की गृहमंत्री पर। मेरे बेटे को अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मेरे खिलाफ़ बोलवाकर ममाले को उलझाने की कोशिश की जा रही है। मैं भी पर्सनल हो सकता हूं लेकिन मैं उनके जाल में फसने वाला नहीं हूं।'
जेटली का यशवंत सिन्हा पर बड़ा हमला, 80 साल की उम्र में खोज रहे नौकरी, अपना कार्यकाल भूले
इससे पहले गुरुवार को अरुण जेटली ने यशवंत सिन्हा की इस बात को खारिज किया कि देश की आर्थिक स्थिति लुढ़क रही है। उन्होंने टैक्स कलेक्शन की जानकारी देते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।
वित्त मंत्री ने गुरुवार को एक किताब के विमोचन के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि आपकी किताब का सटीक शीर्षक होता की 70 साल का भारत, साढ़े तीन साल की मोदी सरकार और 80 की उम्र में रोजगार की तलाश।'
मंदी के आरोप पर जेटली ने कहा, 'देश में कथित मंदी का कोई आधार नहीं है. जो लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं वो काले धन के समर्थक हैं. भारतीय अर्थव्यवस्था में अच्छा सुधार हो रहा है. सरकार ने अर्थव्यवस्था के लिए साहसिक कदम उठाए जिनका बड़ा फायदा मिलने लगा है।'
फ्लेक्सी फेयर में रेलवे कर सकता है कटौती, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दिये संकेत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह