logo-image

PICS: सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखा ऐसा नजारा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह एक अशुभ घटना है और इसकी छाया से बचने के लिए लोग ग्रहण के बाद स्नान-दान करते हैं।

Updated on: 28 Jul 2018, 12:23 AM

नई दिल्ली:

देश के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। केरल, पंजाब, राजस्थान, वाराणसी और हैदराबाद से चंद्र ग्रहण की तस्वीरें सामने आई हैं, जो बेहद शानदार हैं।

अगर आप साल की शुरुआत में सुपरमून का दीदार नहीं कर पाए तो आपके लिए सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण को देखने का अच्छा मौका है। शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चांद को ग्रहण लगा और यह 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण है।

ये भी पढ़ें: सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज, यहां देखें Lunar Eclipse

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, ग्रहण का समय एक घंटा 43 मिनट होगा। इसे देश के सभी भागों में देखा जा सका।

चंद्र ग्रहण का पहला खंडग्रास चरण शुक्रवार की रात 11.54 बजे शुरू हुआ और चांद धीरे-धीरे पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ गया। इसके बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण का चरण शुक्रवार की ही रात एक बजे आरंभ होगा और 2.43 बजे समाप्त होगा। इसके बाद अंतिम चरण में आंशिक चंद्रग्रहण सुबह 3.49 बजे समाप्त होगा।

चंद्रग्रहण एक आकाशीय घटना है, जिसमें चांद और सूर्य के बीच पृथ्वी के आ जाने से सूर्य का प्रकाश चांद पर नहीं पड़ता है, जिससे चांद धरती पर दिखाई नहीं देता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह एक अशुभ घटना है और इसकी छाया से बचने के लिए लोग ग्रहण के बाद स्नान-दान करते हैं। लेकिन अब ज्ञान-विज्ञान का प्रसार होने से चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण संबंधी भ्रांतियां कम हुई हैं। हालांकि, कई लोग आज भी मानते हैं कि इस खगोलीय घटना से स्वास्थ्य और व्यापार पर असर होता है इसलिए वे दान और पुण्य के कार्य करते हैं।

(IANS इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम