logo-image

पश्चिम बंगालः नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर फेंकी स्याही, मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक प्रतिमा पर किसी ने स्याही फेंक दिया।

Updated on: 16 Aug 2017, 11:41 AM

नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक प्रतिमा पर किसी ने स्याही फेंक दिया। स्याही फेंकने के साथ ही शरारती तत्वों ने प्रतिमा को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भी कर दिया।

नेताजी की इस प्रतिमा को पंचरा ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में स्थापित करना था। पुलिस ने बताया कि जब पंचायत कार्यालय का दरवाजा खोला गया तब पता चला कि प्रतिमा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है।

पुलिस की माने तो प्रतिमा पर स्याही पोत दिया गया था। प्रतिमा का अनावरण स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होना था। अभी तक इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें