logo-image

VIDEO: पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम में अखिलेश ने छुए शिवपाल के पैर

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच पर अपने चाचा शिवपाल यादव का पैर छुआ

Updated on: 05 Nov 2016, 01:04 PM

नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच पर अपने चाचा शिवपाल यादव का पैर छुआ। इस दौरान कई कद्दावर नेता मौजूद थे।

मंच पर पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने दोनों को पहले तो एक साथ लाया फिर दोनों का हाथ पकड़कर उन्हें एक साथ ऊपर किया।

इस दौरान अखिलेश यादव अपने चाचा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के पैर छुए। हालांकि पैर छूने के बाद भी दोनों के बीच दूरी दिखाई दी।

इससे पहले एक बैठक के दौरान शिवपाल ने अखिलेश यादव से माइक छीन लिया था और कहा था कि यहां 'गुंडई नहीं चलेगी'।