logo-image

हनीमून से लौटे विराट और अनुष्का, पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हैं।

Updated on: 21 Dec 2017, 12:03 AM

New Delhi:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों को शादी की बधाई दी है।

विराट और अनुष्का ने इसी महीने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। इस बात की जानकारी इन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट करके दी थी।

बता दें कि इसके पहले जब विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में वनडे और टी20 से आराम लिया था, इसी दौरान कयास लगाए जाने लगे थे कि विराट कोहली ने यह छुट्टी शादी के लिए ली है।

और पढ़ें: विराट और अनुष्का की रब ने बना दी जोड़ी, दिल्ली और मुंबई में होगा रिसेप्शन

विराट और आनुष्का शादी के बाद हनीमून मनाने यूरोप गए थे। वे यूरोप से हाल ही में लौटे हैं।

बता दें कि विराट और अनुष्का की मुलाकात सबसे पहले 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे।

और पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का की जयमाला और मेहंदी के मौके की तस्वीरें हुई वायरल