logo-image

Video: जब महिला ने विमान में दिया बच्चे को जन्म

फिलाडेल्फिया से ऑरलैंडो जा रहे साउथवेस्ट एयरलाइंस को एक गर्भवती महिला के कारण दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिग के दौरान ही इस महिला ने विमान में एक बच्चे जन्म दिया।

Updated on: 05 Dec 2016, 11:41 PM

नई दिल्ली:

फिलाडेल्फिया से ऑरलैंडो जा रहे साउथवेस्ट एयरलाइंस को एक गर्भवती महिला के कारण दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिग के दौरान ही इस महिला ने विमान में एक बच्चे जन्म दिया।

एयरलाइंन की प्रवक्ता मेलिसा फोर्ड ने मीडिया से बताया कि साउथवेस्ट एयरलाइंस विमान ​556 ने रोज की तरह ही रविवार को भी उड़ान भरी, जिसमें एक गर्भवती महिला भी बैठी थी। विमान को 2:46 बजे फिलाडेल्फिया छोड़ दिया गया, लेकिन बाद में आनन-फानन में चार्ल्सटन में इसकी लैंडिंग करानी पड़ी जहां आपातकालीन चिकित्सा सुविधा थी।

फोर्ड ने कहा कि विमान में मौजूद डॉक्टरों ने महिला की डिलीवरी की। विमान उतरने के बाद महिला और उसके बच्चे को पास के अस्पताल ले जाया गया।

आपको बता दें कि इस दौरान विमान में बैठे एक अन्य या​त्री ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसमें बच्चे की आवाज भी आ रही है।