logo-image

बिना खाद्य सुरक्षा के हम राष्ट्र सुरक्षा की बात नहीं कर सकते: उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू

उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए कहा कि किसानों का विकास ही केंद्र और राज्य सरकारों का प्राथमिक लक्ष्य है।

Updated on: 23 Jun 2018, 03:37 PM

नई दिल्ली:

उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए कहा कि किसानों का विकास ही केंद्र और राज्य सरकारों का प्राथमिक लक्ष्य है। उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि खेती को स्थिर और लाभदायक बनाना ही केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों का प्राथमिक लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, 'मुझे महसूस होता है कि राज्य और केन्द्र दोनों सरकारों के मुख्य उद्देश्य में किसानों का मुद्दा शामिल है। साथ ही दोनों इस बात पर जोर दे रहे हैं, कि कैसे खेती को स्थिर और फायदेमंद सौदे के तौर पर विकसित किया जाए।'

नायडू ने किसानों की हालत पर जोर देते हुए कहा कि यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा जितना महत्वपूर्ण विषय है। बिना खाद्य सुरक्षा के हम राष्ट्र सुरक्षा की बात नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है कि वक्त आ गया है, जब किसानों और कृषि पर ध्यान केन्द्रित किया जाए।

नायडू ने कहा, 'कृषि के क्षेत्र में कई बहुत बड़ी दिक्कतें रहती हैं। हमें अनाज के मामले में आत्मनिर्भर होना होगा। हम किसानों की आय से किसी हाई सोसाइटी की तुलना नहीं कर सकते हैं लेकिन मुकाबला करने के लिए खड़ा कर सकते हैं।'

और पढ़ें: केंद्रीय मंत्री राधाकृष्णन ने कहा, तमिलनाडु में चल रहा है आतंकी कैंप, राज्य सरकार करे कार्रवाई

उन्होंने कहा कि हमें कृषि क्षेत्र में विकास य़ोजनाओं के जरिए कृषि को साधन सुविधा सम्पन्न करना होगा।

उन्होंने देश में कृषि अनुसंधान केंद्रों के लिए बारामाती को मॉडल बताते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों को ज्ञान और नवीनतम तकनीक मुहैया कराने में वैज्ञानिकों और किसानों के बीच पुल के रूप में कार्य करना चाहिए।

उप-राष्ट्रपति ने पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के प्रयासों की सराहना की जो इस अवसर पर उपस्थित थे।

और पढ़ें: बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर महाराष्ट्र में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर आज लगी रोक