logo-image

साल 2017 के सरकारी कलैंडर में 'नमो नमो'

साल 2016 को खत्म होने में अब महज 9 दिन रह गए हैं और लोग नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Updated on: 22 Dec 2016, 07:42 PM

नई दिल्ली:

साल 2016 को खत्म होने में अब महज 9 दिन रह गए हैं और लोग नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे हुए हैं।

नए साल में सरकार की रूप रेखा को लेकर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने आज साल 2017 का सरकारी कलैंडर भी लॉन्च किया।

इस कलैंडर की खासबात ये है कि हर महीने के कलैंडर में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का ही इस्तेमाल किया गया है।

हर महीने की अलग अलग तस्वीरों में पीएम मोदी के साथ सरकार की अलग-अलग योजनाओं और थीम को प्रमुखता से दिखाया गया है।

जनवरी - कुशल युवा, कौशल भारत
जनवरी - कुशल युवा, कौशल भारत

देश के युवाओं को कुशल बनाने के लिए सरकार के कौशल भारत योजना को दिखाया गया है।

फरवरी - बदलते भारत के अगुआ
फरवरी - बदलते भारत के अगुआ

देश के गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है।

मार्च - सशक्त नारी, सशक्त भारत
मार्च - सशक्त नारी, सशक्त भारत

देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने महिलाओं से संबंधित कई योजनाएं बनाई हैं।

अप्रैल - बेहतर बुनियादी सुविधाओं से दूर होगी दुनिया
अप्रैल - बेहतर बुनियादी सुविधाओं से दूर होगी दुनिया

देश में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कार्यक्रम बनाए हैं।

मई  - देश का आर्थिक आधार: लघु और मध्यम व्यापार
मई - देश का आर्थिक आधार: लघु और मध्यम व्यापार

मई महीने के कलैंडर में देश के विकास के लिए छोटे और मध्यम व्यापार को बढ़ावा देने की कोशिश को दिखाया गया है।

जून - किसान: हमारे देश का अन्नदाता
जून - किसान: हमारे देश का अन्नदाता

जून महीने के कलैंडर में देश के किसानों को प्रमुखता से दिखाया गया है। हमारे देश में आर्थिक समस्या की वजह से सैंकड़ों किसानों को आत्महत्या करनी पड़ती है।

जुलाई - गांव-गांव बिजली, घर घर उजाला
जुलाई - गांव-गांव बिजली, घर घर उजाला

जुलाई महीने के कलैंडर में सरकार के गांव-गांव बिजली पहुंचाने के महत्वाकांक्षी योजना को प्रमुखता से दिखाया गया है।

अगस्त - हमारे जवान: राष्ट्र का गौरव
अगस्त - हमारे जवान: राष्ट्र का गौरव

अगस्त महीने के कलैंडर में पीएम मोदी के सियाचिन दौरे को प्रमुखता से दिखाया गया है जहां पीएम देश के सबसे उच्च सैन्य पोस्ट पर जवानों से मिले थे।

सितंबर - कैशलेस लेन-देन, भ्रष्टाचार मुक्त देश
सितंबर - कैशलेस लेन-देन, भ्रष्टाचार मुक्त देश

देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और कालेधन को रोकने के लिए सरकार कैशलेस लेन देन का बढ़ावा दे रही है। सितंबर महीने के कलैंडर में इसी थीम को दिखाया गया है।

नवंबर - भ्रष्टाचार मुक्त भारत, उदयीमान भारत
नवंबर - भ्रष्टाचार मुक्त भारत, उदयीमान भारत

नवंबर महीने के कलैंडर में देश के भ्रष्टाचार मुक्त होने के मुहिम को जगह दी गई है।