नई दिल्ली:
उत्तराखंड (Uttarakhand) में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग पर सोमवार को भूस्खलन के बाद पत्थर के एक टुकड़े से टकराने से टैम्पो खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार 15 लोग गंगोत्री मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहे थे।
एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, ज्यादातर मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी 13 मृतकों के शव खाई से निकाल लिए गए हैं।
Uttarakhand: 9 dead after a van fell into a gorge in Uttarkashi. pic.twitter.com/ORrop5wOgE
— ANI (@ANI) September 3, 2018
उन्होंने कहा, 'पत्थर के टुकड़े से टकराने के बाद वाहन एक गहरी खाई में गिर गया। हालांकि दो लड़कियों के एक पत्थर से चिपकने से वे बच गईं।'
नजदीक के गांव सांगलाई के प्रधान सहित अन्य स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को बचाने की कोशिश की। भाटवाली पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी और राज्य आपदा प्रतिक्रया बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने बचाव अभियान में भारत-तिब्बत पुलिस बल के कर्मियों की सहायता ली।
गंगोत्री मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर हादसे पर दुःख प्रकट करता हूं। हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। गंगोत्री विधायक से फोन पर घटना की जानकारी ली। घायलों के त्वरित उपचार के निर्देश दिए हैं।
— Trivendra S Rawat (@tsrawatbjp) September 3, 2018
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 13 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की है और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को घायल दोनों लड़कियों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें : दिल्ली में अभी दो दिन और बरसेंगे बादल, रहें सावधान वरना होगा नुकसान
(IANS इनपुट के साथ)
RELATED TAG: Uttarakhand, Uttarkashi, Accident,
देश, दुनिया की हर बड़ी ख़बर अब आपके मोबाइल पर, डाउनलोड करें न्यूज़ स्टेट एप IOS और Android यूज़र्स इस लिंक पर क्लिक करें।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज,ट्विटरऔरगूगल प्लस पर फॉलो करें