logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

UPSC 2016 का रिजल्ट घोषित, नंदिनी के आर ने किया टॉप

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2016 का रिजल्ट घोषित हो गया है। नंदिनी के आर ने पहला स्थान हासिल किया है।

Updated on: 01 Jun 2017, 08:11 AM

नई दिल्ली:

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2016 का रिजल्ट घोषित हो गया है। नंदिनी के आर ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अनमोल शेर सिंह बेदी ने दूसरा स्थान जबकि गोपालकृष्ण रोनांकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परिणाम में 1099 लोगों ने UPSC क्वालिफाई कर लिया है।

यूपीएसी परीक्षा में पहले स्थान पाने वाली नंदिनी कर्नाटक की रहने वाली है। परीक्षा में पहला स्थान पाने वाली नंदिनी ने कहा, 'यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। मैं हमेशा से एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहता था।' परीक्षा का परिणाम upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।

OBC वर्ग की नंदिनी ने वैकल्पिक विषय के तौर पर कन्नड़ साहित्य का पेपर दिया था। उन्होंने बेंगलुरु के एमएस रमैया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से सिविल इंजिनियरिंग में BE की डिग्री हासिल की थी। IRS ऑफिसर नंदिनी का यह चौथा प्रयास था।

वहीं दूसरे स्थान पर रहे अनमोल ने BITS, पिलानी से कंप्यूटर साइंस में BE किया है। टॉप 25 उम्मीदवारों में 18 लड़के और 7 लड़कियां शामिल हैं।

इसे भी पढ़ेंः योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, सरयू नदी पर भी की पूजा

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B' के परिणाम घोषित किए गए हैं।

परिणाम के अनुसार 500 सामान्य अभ्यर्थी, 347 ओबीसी अभ्यर्थी , 163 एससी अभ्यर्थी और 89 एसटी अभ्यर्थी पास हुए हैं।

लिखित परीक्षा पिछले साल दिसम्बर में आयोजित की गई थी और इस साल मार्च से मई के बीच साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। इन्हीं के आधार पर यह ये परिणाम घोषित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ेंः वित्त वर्ष 2017 के चौथी तिमाही में 6.1% की दर से बढ़ी जीडीपी