यूपी विधानसभा चुनावः सात चरणों में 11 फरवरी से 8 मार्च तक होंगे, 11 मार्च को होगी मतगणना
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की घोषणा कर दी है। यूपी में 7 चरणों में 403 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
नई दिल्ली:
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की घोषणा कर दी है। यूपी में 7 चरणों में 403 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। आयोग की इस घोषणा के बाद ही सभी पांच राज्यों में चुनाव आदर्श संहिता लागू हो गई है।
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में एक उम्मीदवार अपने चुनाव पर सिर्फ 28 लाख रुपये ही खर्च कर सकते हैं। इस बात की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिया।
चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया कि उम्मीदवार अगर अतिरिक्त एफीडेबिट नहीं फाइल करते हैं तो उनका नामांकन रद्द भी किया जा सकता है। साथ ही जोड़ा कि उम्मीदवार 20 हजार रुपये से अधिक का खर्च सिर्फ चैक या ड्राफ्ट के माध्यम से ही कर पाएंगे।
11 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा जबकि आखिरी यानी सातवें चरण का मतदान आठ मार्च को होगा। मतगणना 11 मार्च को होगी।
आइए देखते हैं चरणों के हिसाब से चुनावी कार्यक्रम
पहला चरण (73 सीटें, 15 जिले)
- 17 जनवरी को नोटिफिकेशन
- लास्ट डेट नोमिनेशन 24 जनवरी
- स्कूटनी 31 जनवरी तक पूरी
- विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 27 जनवरी
- 11 फरवरी 2017 को मतदान
दूसरा चरण (67 सीटें, 11 जिले)
- 20 जनवरी को नोटिफिकेशन
- लास्ट डेट नोमिनेशन 27 जनवरी
- स्कूटनी 27 जनवरी तक पूरी
- विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 30 जनवरी
- 15 फरवरी 2017 को मतदान
तीसरा चरण (69 सीटें, 12 जिले)
- 24 जनवरी को नोटिफिकेशन
- लास्ट डेट नोमिनेशन 31 जनवरी
- स्कूटनी 2 जनवरी तक पूरी
- विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 4 फरवरी
- 19 फरवरी 2017 को मतदान
चौथा चरण (53 सीटें, 12 जिले)
- 30 जनवरी को नोटिफिकेशन
- लास्ट डेट नोमिनेशन 6 फरवरी
- स्कूटनी 7 फरवरी तक पूरी
- विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 9 फरवरी
- 23 फरवरी को मतदान
पांचवां चरण (52 सीटें, 12 जिले)
- 2 फरवरी को नोटिफिकेशन
- लास्ट डेट नोमिनेशन 9 फरवरी
- स्कूटनी 11 फरवरी तक पूरी
- विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 13 फरवरी
- 27 फरवरी को मतदान
छठा चरण (49 जिले, 49 सीटें)
- 8 फरवरी को नोटिफिकेशन
- लास्ट डेट नोमिनेशन 15फरवरी
- स्कूटनी 16 फरवरी तक पूरी
- विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 18 फरवरी
- 4 मार्च को मतदान
सातवां चरण (40 सीटें, 7 जिले)
- 11 फरवरी को नोटिफिकेशन
- लास्ट डेट नोमिनेशन 18फरवरी
- स्कूटनी 20 फरवरी तक पूरी
- विद्ड्रावल ऑफ कैडिडेचर 22 फरवरी
- 8 मार्च को मतदान
11 मार्च को मतगणना होगी। होली के पहले प्रदेश की जनता के सामने पिक्चर साफ हो जाएगी कि प्रदेश में सरकार कौन बनाएगा। यूपी विधानसभा का कार्यकाल 27 मई को खत्म हो रहा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां