यूपी में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 68500 सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी,आवेदन करने की तारीख यहां देखें
उत्तर प्रदेश में 68,500 शिक्षक भर्ती (UP Teachers recruitment) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में 68,500 शिक्षक भर्ती (UP Teachers recruitment) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 21 अगस्त से शुरू होगी। 28 अगस्त 2018 तक आवेदन करता फार्म भर सकते हैं। यानी आवेदन करने के लिए आठ दिनों का वक्त दिया गया है। इसके बाद जनपदो में काउंसिलंग का आयोजन 1-3 सितंबर तक किया जाएगा। नियुक्ति पत्र 5 सितंबर 2018 को जारी किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से अगस्त में ही शासन को यह प्रस्ताव भेजा गया था। गौरतलब है कि 68,500 शिक्षकों की भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट बीते दिनों जारी किया गया है। इस परीक्षा में 1,07,873 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से केवल 41,556 उम्मीदवार ही सफल हुए हैं। परिणाम से स्पष्ट है कि इस भर्ती के 26,944 पद खाली रह जाएंगे।
गौरतलब है कि, बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) ने सामान्य व ओबीसी (OBC) के लिए कटऑफ मार्क्स (Cut of) 45 के स्थान पर 33 प्रतिशत और एससी-एसटी (SC/ST) के लिए 40 के स्थान पर 30 प्रतिशत किया था। इसके लिए मूल शासनादेश में संशोधन किया था। लेकिन हाइकोर्ट ने इसे नहीं माना और विभाग को मूल शासनादेश के अनुरूप ही कटऑफ मार्क्स निर्धारित कर परिणाम जारी करने का आदेश दिया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें