logo-image

यूपी: पूर्व मुख्यमंत्रियों को खाली करना होगा बंगला, नोटिस जारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। राजस्व विभाग ने सभी मुख्यमंत्रियों को 15 दिन का समय दिया है।

Updated on: 18 May 2018, 08:32 AM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। राजस्व विभाग ने सभी मुख्यमंत्रियों को 15 दिन का समय दिया है।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला नहीं दिया जा सकता है। पद से हटने के बाद मुख्यमंत्रियों को बंगला दिया जाना ठीक नहीं है।

जिसके बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को नोटिस जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती, एन डी तिवारी, कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह को रहने के लिये लखनऊ में सरकारी बंगले दिये गए हैं। इन बंगलों में रहने के लिये नाम मात्र का किराया देना होता है।

बंगला बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उन्होंने योगी को सुझाव दिया था वो इसके लिये कोई रास्ता निकालें।

जानकारी के अनुसार राज्य सम्पत्ति विभाग ने कोर्ट के आदेश के बाद ही सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों बंगला खाली कराने के लिये नोटिस तैयार कर लिया था। लेकिन इस पर अंतिम फैसला लेने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का इंतजार किया जा रहा था।

और पढ़ें: आर एस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर, एक जवान शहीद, 3 घायल