मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने पर अपनी ही सरकार पर बरस पड़े यूपी के कैबिनेट मंत्री, जानें क्या बोले
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को मुगलसराय जंक्शन का नाम बदले जाने को लेकर सरकार पर तंज कसा है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को मुगलसराय जंक्शन का नाम बदले जाने को लेकर सरकार पर तंज कसा है। राजभर ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नाम बदलने से ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला रुक जाएगा।
राजभर ने कहा,' मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रख देने से ट्रेनों के देर से आने की समस्या खत्म नहीं होगी। इस समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे में फैले कुप्रबंधन पर रोक लगानी होगी।'
उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम बदल देने से किसी का विकास नहीं होता है।
By changing Mughalsarai station's name to Pandit Deendayal Upadhyay, trains won't start coming on time,they should rectify the mismanagement in railways. Changing of names won't lead to development: Om Prakash Rajbhar, UP Minister pic.twitter.com/jHRx18DzqX
— ANI UP (@ANINewsUP) August 5, 2018
गौरतलब है कि राजभर रविवार को हजरतगंज स्थित बीजेपी के मुख्यालय से कुछ दूर कैपिटल सेंटर में भागीदारी आंदोलन मंच के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।
और पढ़ें: बदल गया मुगलसराय जंक्शन का नाम, सिर्फ नाम ही नहीं यह चीजें भी होंगी नई
राजभर ने कहा कि जब बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) की सरकार थी तब भदोही का नाम बदलकर संत रविदासनगर रख दिया गया लेकिन, वो आज भी भदोही के नाम से ही जाना जाता है।
आपको बता दें कि उत्तर-प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन का नाम आज से बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन हो गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिती में आज (रविवार) बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रिबन काटकर इसकी औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) भी मौजूद रहे।
दीनदयाल का मुगलसराय स्टेशन से यह है इतिहास
सन् 1968 में कानपुर से पटना के सफर पर निकले पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मृत शरीर मुगलसराय स्टेशन पर रेलवे यार्ड में पाया गया था। उस समय हालांकि उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से कई बार इस स्टेशन का नाम बदलकर 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन' करने की मांग उठती रही है।
और पढ़ें: 15 अगस्त के मौके पर पीएम के साथ रेस लगाएंगे अखिलेश, हेलीकॉप्टर के जवाब में दौड़ाएंगें साइकिल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए