logo-image

जम्‍मू-कश्‍मीर के बटालिक सेक्टर में हिमस्‍खलन में 2 जवान शहीद, तीन को सुरक्षित निकाला गया

सी साल जनवरी में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से 15 सैनिकों की मौत हो गई थी।

Updated on: 07 Apr 2017, 08:25 AM

नई दिल्ली:

जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आई एक सैन्य चौकी पर तैनात भारतीय सेना के पांच जवान मलबे में दबे 3 जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि दो जवान शहीद हो गए।

भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांडर के मुताबिक, 'अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई। मलबे में दबे पांच जवानों में से 2 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।'

हालांकि उसके बाद भी सेना ने बचाव अभियान जारी रखा था लेकिन उसके बाद एक ही जवान को बचाया जा सका।

बता दें कि इसी साल जनवरी में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से 15 सैनिकों की मौत हो गई थी।