शेर्लोट्स्विले हिंसा पर बदला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख़, कहा- नस्लवाद और हिंसा ग़लत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने श्वेत राष्ट्रवादी रैली की वर्षगांठ से पहले शनिवार को हर तरह के नस्लवाद की निंदा की।
नई दिल्ली:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने श्वेत राष्ट्रवादी रैली की वर्षगांठ से पहले शनिवार को हर तरह के नस्लवाद की निंदा की। यह रैली वर्जीनिया के शेर्लोट्स्विले में होने वाली है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'एक साल पहले शार्लोट्सविले में हुए दंगे बेतुके थे। हमें एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट रहना चाहिए। मैं हर तरह के नस्लवाद और हिंसा की निंदा करता हूं।'
ट्रंप का यह संदेश ठीक एक साल पहले दिए उनके विवादास्पद बयान से बिल्कुल अलग है, जब उन्होंने शेर्लोट्स्विले में हिंसा के लिए नियो-नाजी समूहों और प्रदर्शनकारियों को जिम्मेदार ठहराया था।
शेर्लोट्स्विले प्रदर्शन अमेरिका में नस्लीय तनाव का प्रतीक बन गया था। यह घटना 12 अगस्त 2017 को हुई थी जब श्वेत श्रेष्ठतावादियों ने रॉबर्ट ईली की प्रतिमा को हटाने की निंदा करते हुए शहर में मार्च किया था।
रॉबर्ट ईली एक कॉन्फेडेरेट जनरल थे, जिन्होंने अमेरिकी नागरिक युद्ध में हिस्सा लिया था।
इस रैली के दौरान एक युवा नियो-नाजी शख्स ने अपनी कार से भीड़ को कुचल दिया था, जिसमें 32 साल के हीथर हेयर की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हो गए थे।
और पढ़ें- वॉशिंगटन में आत्महत्या के लिए ले उड़ा प्लेन, बाद में हुआ क्रैश
इसके अलावा हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य