logo-image

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब पहुंचे एम्स, वाजपेयी का जाना हाल

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एम्स का दौरा किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Updated on: 03 Jul 2018, 10:29 PM

नई दिल्ली:

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एम्स का दौरा किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। पूर्व प्रधानमंत्री 11 जून को किडनी ट्रैक्ट संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए एम्स में भर्ती हुए थे।

अगरतला में मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, 'त्रिपुरा के 37 लाख लोगों की ओर से मुख्यमंत्री ने दिग्गज नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।'

अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में देब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और त्रिपुरा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

अधिकारी ने कहा, 'देब केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मिजोरम के रेआंग जनजातीय शरणार्थियों के प्रत्यावर्तन पर चर्चा करेंगे।'

मिजोरम से सटे उत्तर त्रिपुरा के कंचनपुर और पानीसागर उपखंडों के छह अस्थायी शिविरों में लगभग 5,413 रेआंग जनजातीय परिवार रहे रहे हैं, जिनमें 32,857 लोग शामिल हैं।

इन्हें स्थानीय इलाकों में 'ब्रू' नाम से जाना जाता है। यह पश्चिमी मिजोरम में जातीय संघर्ष के बाद अपने घरों से भाग आए थे। वे यहां अक्टूबर 1997 के बाद से रह रहे हैं।

और पढ़ें: बारिश के आसार के बीच 3,499 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना