logo-image

त्रिपुरा: बीएसएफ जवानों की फायरिंग में 3 आदिवासियों की मौत

दक्षिणी त्रिपुरा में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) द्वारा की गई गोलीबारी में तीन आदिवासियों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल थी। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

Updated on: 18 Mar 2017, 12:22 AM

नई दिल्ली:

दक्षिणी त्रिपुरा में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) द्वारा की गई गोलीबारी में तीन आदिवासियों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल थी। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, 'जब बीएसएफ के जवानों ने बांग्लादेश में पशुओं की तस्करी की कोशिश में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को लगा देखा तो उन्होंने उन लोगों को रुकने के लिए कहा। इसके बाद ग्रामीणों ने तेज हथियारों और लाठी-डंडों से सैनिकों पर हमला कर दिया। इसके जबाव में सैनिकों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोग मारे गए।'

यह भी पढ़ें- भारत की अग्नि से परेशान चीन, पाकिस्तान के साथ बैलिस्टिक मिसाइल का करेगा संयुक्त उत्पादन

भारत-बांग्लादेश सीमा पर चित्तबाड़ी गांव में गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की है कि बीएसएफ के दो पुरुषों ने एक आदिवासी महिला को छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। उसके बाद बीएसएफ ने गोलीबारी शुरू कर दी।

मृतकों में मण कुमार त्रिपुरा (30), पर कुमार त्रिपुरा (40) और सरलक्ष्मी त्रिपुरा (33) शामिल हैं, जबकि जीवन कुमार त्रिपुरा और सेनचंद्र त्रिपुरा घायल हैं।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, शिक्षण संस्थानों में असहिष्णुता और घृणा की कोई जगह न हो