logo-image

दूरदर्शन की पूर्व एंकर के ऊपर नारियल का पेड़ गिरने से घटनास्थल पर ही हुई मौत, पूरी घटना CCTV में कैद

मुंबई में दूरदर्शन की पूर्व एंकर कंचन रजत की नारियल का पेड़ सर पर गिर जाने की वजह से मौत हो गई।

Updated on: 23 Jul 2017, 11:15 AM

highlights

  • मुंबई में दूरदर्शन की पूर्व एंकर की पेड़ गिरने से मौत
  • सुबह मार्निंग वॉक के दौरान अचानक गिर गया पेड़

नई दिल्ली:

मुंबई में दूरदर्शन की पूर्व एंकर कंचननाथ की नारियल का पेड़ सर पर गिर जाने की वजह से मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब वो सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थी उसी वक्त उनपर नारियल का पेड़ गिर गया।

ये घटना गुरुवार की है। ये पूरा हादसा वहां पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई।

जांच अधिकारियों के मुताबिक जब पूर्व एंकर सुबह की सैर पर निकली थीं उसी वक्त पेड़ उनके ऊपर गिर गया जिससे उन्हें काफी चोटें आई थी। वहीं पूर्व एंकर के पति ने बीएमसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा वो इसके लिए केस करेंगे।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, महागठबंधन के भविष्य पर हुई बात

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का 'न्यूयॉर्क टाइम्स' पर हमला, कहा- अखबार की एक रिपोर्ट के कारण बच गया था बगदादी