जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने किया सेना के जवान का अपहरण
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने गुरुवार को सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया।
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने गुरुवार को सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि यह जवान पुंछ जिले का रहने वाला है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जवान का नाम औरंगजेब बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि औरंगजेब छुट्टी पर अपने घर आया था। यह जवान 44 राष्ट्रीय राइफल्स का था और इसकी पोस्टिंग शोपियां में ही थी।
घटना के बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है। हालांकि अभी तक जवान के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पई है। वहीं पुलवामा में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
इससे पहले भी आतंकियों ने सेना के जवान का अपहरण कर लिया था। पिछले साल आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के ही शोपियां से भारतीय सेना के एक अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का अपहरण कर लिया था।
अपहरण के बाद आतंकियों ने उसकी हत्या कर दी थी। लेफ्टिनेंट फैयाज भी छुट्टियों पर घर आए थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए