मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस : लालू के साथ मुख्य आरोपी ब्रजेश की तस्वीर आई सामने, तेजस्वी ने यह कह दी सफाई
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेपकांड में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की तस्वीर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
नई दिल्ली:
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेपकांड में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की तस्वीर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि देखने से यह तस्वीर बेहद पुरानी लग रही है।
तस्वीर में लालू यादव ब्रजेश ठाकुर के हाथ में हाथ डाल रखा है। RJD चीफ और आरोपी ब्रजेश ठाकुर दोनों मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर को देखकर लगता है कि उस वक्त मौसम जाड़े का होगा जब दोनों की मुलाकात हुई होगी।
और पढ़ें : मुजफ्फरपुर: आरोपी बृजेश ठाकुर के एक और बालिका गृह से 11 लड़कियां लापता, केस दर्ज
लालू यादव और ब्रजेश के तस्वीर वायरल होने पर तेजस्वी यादव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ये उस वक्त की तस्वीर है जब ब्रजेश पत्रकार हुआ करता था।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू के बेटे तेजस्वी ने कहा, ‘जिस तस्वीर पर सवाल उठ रहे हैं वो 1990 के हैं। उस वक्त ब्रजेश ठाकुर रिपोर्टर हुआ करता था। उसका कोई उस वक्त एनजीओ नहीं था। वे लोग इस तरह के फोटो को वायरल कर ध्यान दूसरी तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं।‘
The photo in question dates back to 1990s. Brijesh Thakur seems to be a reporter then. He didn’t even have an NGO. They're just trying to divert attention by highlighting this photo: Tejashwi Yadav on Lalu Yadav’s photo with #Muzaffarpur shelter home case accused Brijesh Thakur pic.twitter.com/TK39TgqQGz
— ANI (@ANI) August 2, 2018
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का सम्मान करने वाले शीर्ष नेताओं की तस्वीर यह पुष्टि करती है कि इस मामले में कई बड़े नेता शामिल है। जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सबूत में छेड़छाड़ करने के लिए जांच में देरी की गई।‘
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 41 लड़कियों में से 34 लड़कियों के साथ रेप की पुष्टि हुई थी। वहीं एक और बालिका गृह से 11 लड़कियां गायब हो गई थी। इन दोनों मामलों में ब्रजेश ठाकुर मुख्य आरोपी हैं। ब्रजेश ठाकुर को दोनों ही मामलों में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें : मुजफ्फरपुर: आरोपी बृजेश ठाकुर के एक और बालिका गृह से 11 लड़कियां लापता, केस दर्ज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य