चंद्रबाबू नायडू ने कहा, बीजेपी की साथ नहीं करते गठबंधन तो टीडीपी 15 सीटें और जीतती
चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनकी पार्टी अगर विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करती तो 15 और सीटों पर जीत दर्ज करती।
नई दिल्ली:
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनकी पार्टी अगर विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करती तो 15 और सीटों पर जीत दर्ज करती। राज्य के 37वें स्थापना दिवस के मौके पर नायडू ने इन बातों को कहा।
नायडू ने कहा कि हमारी पार्टी ने ने विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ समझौता किया था न कि राजनीतिक फायदे के लिए।
उन्होंने कहा, 'तेलंगाना से अलग होने के बाद हमने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। यह राजनीतिक फायदे के लिए नहीं बल्कि केवल विकास के लिए था। अगर हमने बीजेपी के साथ समझौता नहीं किया होता तो 15 सीटें और जीतते।'
बता दें कि हाल ही में टीडीपी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हो गई थी।
इतना ही नहीं विशेष राज्य का दर्जा न मिलने के कारण टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस दोनों पार्टियां मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर संसद में नोटिस दे चुकी हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए