logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

कर्नाटक चुनाव : BJP और कांग्रेस को बहुमत के आसार नहीं, JD-S बन सकती है किंगमेकर - सर्वे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होती दिखाई दे रही है।

Updated on: 24 Apr 2018, 09:13 AM

highlights

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होती दिखाई दे रही है 
  • 224 सीटों वाले विधानसभा में कांग्रेस को जहां 91 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं वहीं बीजेपी को कांग्रेस से दो सीटें कम मिलती नजर आ रही हैं

नई दिल्ली:

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होती दिखाई दे रही है।

टाइम्स नाऊ और वीएमआर के सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होती दिखाई दे रही है। 224 सीटों वाले विधानसभा में कांग्रेस को जहां 91 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं वहीं बीजेपी को कांग्रेस से दो सीटें कम मिलती नजर आ रही हैं।

जनता दल (सेक्युलर) 40 सीटों के साथ किंगमेकर बनती नजर आ रही है। सर्वे 4 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच किया गया।

सर्वे के मुताबिक, 'अगर आज चुनाव हो जाएं तो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और बी एस येदियुरप्पा में किसी को बहुमत नहीं मिलेगा। दोनों ही सरकार बनाने के जादुई आंकड़े 112 से दूर है।'

जहां तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का सवाल है तो इस मामले में 46 फीसदी मत के साथ सिद्धारमैया सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं येदियुरप्पा सीएम पद के लिए 32 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होगा और मतों की गिनती 15 मई को होगी।

और पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: BJP ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की