नेताओं के कड़वे बोल पर SC सख्त, कहा- केजरीवाल CM हैं कुछ सम्मान दिखाएं
कोर्ट ने नेताओं के कड़े बोल पर फटाकर लगाते हुए संवैधानिक पदों पर बैठे प्रतिनिधियों से अच्छी भाषा प्रयोग करने को कहा है।
नई दिल्ली:
सीलिंग ड्राइव के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में नेताओं की बयानबाजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने नेताओं के कड़े बोल पर फटाकर लगाते हुए संवैधानिक पदों पर बैठे प्रतिनिधियों से अच्छी भाषा प्रयोग करने को कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भले ही दूसरी पार्टी के क्यों न हों उनके लिए सम्मान के साथ बात की जानी चाहिए।
जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता ने मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं की भाषा पर खासी आपत्ति जताई है।
और पढ़ें: त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति ढहाए जाने के बाद तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति से तोड़ी, दो गिरफ्तार
कोर्ट ने कहा जो लोग संवैधानिक पदों पर बैठे हैं उनके प्रति कुछ तो सम्मान दिखाया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि आप एक संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।
बेंच ने यह भी कहा, 'आज ऐसा किसी एक सीएम के खिलाफ हो रहा है, कल ऐसा किसी दूसरे राज्य के सीएम के भी साथ हो सकता है।'
कोर्ट ने एक वीडियो देखने के बाद यह टिप्पणी दी है, जिसमें बीजेपी विधायक ओपी शर्मा और म्युनिसिपल काउंसलर गुंजन गुप्ता सीलिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ पहले भी अवमानना नोटिस जारी किया है।
और पढ़ें: भगवा जीत के बाद BJP 'समर्थकों' ने लेनिन की मूर्ति पर चलाया बुलडोजर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Necklace: लंदन होप गाला में आलिया भट्ट ने पहना इतना महंगा हीरे का हार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए