मध्यप्रदेश: 1 जुलाई से मिलेगा राज्य के कर्मचारियों को 7वां वेतनमान
मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने मंगलवार को राज्य के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सुनाई है। उन्होंने कहा है कि 1 जुलाई से प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।
नई दिल्ली:
मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने मंगलवार को राज्य के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सुनाई है। उन्होंने कहा है कि 1 जुलाई से प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।
मलैया ने मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले कहा, 'राज्य के कर्मचारियों को पूर्व में की गई घोषणा के मुताबिक, सातवें वेतनमान का लाभ एक जुलाई से ही दिया जाएगा।'
उन्होंने बताया कि 'जहां तक अन्य वित्तीय भारों का सवाल है तो वह आते रहते हैं, जो अति आवश्यक होते हैं, उनका निराकरण पहले किया जाता है।'
और पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी, भत्तों में होगा इजाफा!
राज्य सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिस सकता है। फिलहाल इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है। एक जुलाई से पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस मामले को मंजूरी मिलने के आसार हैं।
हालांकि वेतन वृद्धि का प्रस्ताव पहले ही वित्त विभाग ने कैबिनेट के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें: इस हफ्ते 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह