logo-image

जब ममता बनर्जी ने सोमनाथ चटर्जी को जादवपुर सीट पर दी थी करारी शिकस्त

बात 1984 के लोकसभा चुनाव की है जब जाधवपुर लोकसभा सीट से चार प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर थी। इस चुनाव में ममता बनर्जी ने इस लोकसभा सीट पर कम्यूनिस्ट पार्टी इंडिया (एम) के प्रत्याशी सोमनाथ चटर्जी को हरा दिया था।

Updated on: 13 Aug 2018, 10:51 AM

नई दिल्ली:

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण कुछ समय से कोलकाता के एक हॉस्पिटल भर्ती थे। कोलकाता शुरुआती पढ़ाई करने वाले सोमनाथ ने प्रेसिडेंसी कॉलेज और फिर कोलकाता विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की।

कम्युनिस्ट पार्टी इंडिया (एम) के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रहे थे। वह पश्चिम बंगाल के बर्धमान, जादवपुर और बोलपुर से लोकसभा सांसद रह चुके थे। 10 बार लोकसभा सांसद रहे चटर्जी को1984 में जादवपुर में ममता बनर्जी ने करारी शिकस्त दी थी।

बात 1984 के लोकसभा चुनाव की है जब जाधवपुर लोकसभा सीट से चार प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर थी। इस चुनाव में ममता बनर्जी ने इस लोकसभा सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी इंडिया (एम) के प्रत्याशी सोमनाथ चटर्जी को हरा दिया था। ममता ने सोमनाथ को इस सीट पर 19,660 वोटों से हराया था। ममता को कुल 331618 { 50.87% } वोट मिले थे , जबकि सोमनाथ चटर्जी को 311958 { 47.85%} वोट मिले थे।

हालाकि इस चुनाव के बाद अगले लोकसभा चुनाव में ममता को हार का सामना करना पड़ा था। 1989 में ममता को कम्युनिस्ट पार्टी इंडिया (एम) के प्रत्याशी मालिनी भट्टाचार्य ने 30,900 वोटों से हराया था। उनका वोट प्रतिशत 46.8 फीसदी रहा था। आज तक ममता 1989 में ही एकमात्र बार हारी है।

और पढ़ें: पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस

कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-1 सरकार में वह 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे।