वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक का दिल का दौरा पड़ने से निधन
देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक का गुरुवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।
इंदौर:
देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक का गुरुवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।
दैनिक भास्कर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गुरुवार रात लगभग 10.30 बजे दफ्तर में काम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका तीन घंटे तक इलाज चला लेकिन स्थिति में सुधार से पहले ही उन्हें दूसरा दिल का दौरा पड़ गया।
उन्होंने रात लगभग दो बजे अंतिम सांस ली। याग्निक की पहचान एक प्रखर लेखक और पत्रकार के तौर पर रही है।
21 जून, 1963 को जन्मे कल्पेश 1998 से दैनिक भास्कर समूह से जुड़े थे। देश और समाज में चल रहे संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक और निष्पक्ष लेखन के लिए वे चर्चित रहे हैं।
उनके परिवार में मां प्रतिभा याग्निक, पत्नी भारती, दो बेटियां और दो भाई हैं।
उनके निधन पर नेताओं और पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके जुझारूपन और पैनी लेखनी का स्मरण किया।
और पढ़ें: BJP सरकार पाक की तरह धार्मिक उग्रवाद को बढ़ावा दे रही है: दिग्विजय सिंह
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए