logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

माल्या को झटका, सेबी ने भारतीय बाजार में कारोबार करने पर लगाई रोक

विजय माल्या के खिलाफ बाजार नियामक संस्था सेबी ने भारतीय बाजार में कारोबार करने पर तीन और साल के लिए रोक लगा दी है।

Updated on: 01 Jun 2018, 11:51 PM

नई दिल्ली:

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भारतीय बाजार में कारोबार करने पर तीन और साल के लिए रोक लगा दी है।

सेबी ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड में गैरकानूनी फंड के परिवर्तन मामले में पांच साल के लिए सूचीबद्ध कंपनियों में डायरेक्टर पद रखने पर भी रोक लगा दिया है।

इसके अलावा सेबी ने कंपनी के दो पूर्व अधिकारियों अशोक कूपर और पीए मुरली पर भी एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

सेबी ने जनवरी 2017 के अपने अंतरिम आदेश में माल्या और कूपर, मुरली समेत यूनाइटेड स्पिरिट्स के छह पूर्व अधिकारियों पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से रोक दिया था।

अपने 38 पन्नों की रिपोर्ट में सेबी ने माल्या की कंपनी के खिलाफ यह आदेश जारी किया है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें