सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की भारत में दिखेंगी दिशा पटानी, अगले साल ईद पर होगी रिलीज़
अभिनेत्री दिशा पटानी आगामी सलमान खान अभिनीत फिल्म 'भारत' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 2019 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।
नई दिल्ली:
अभिनेत्री दिशा पटानी आगामी सलमान खान अभिनीत फिल्म 'भारत' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 2019 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।
फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने गुरुवार को ट्विटर पर यह घोषणा की। उन्होंने दिशा की तस्वीर साझा करते हुए सेट पर उनका स्वागत किया।
जफर ने लिखा, 'दिशा पटानी 'भारत' की यात्रा में आपका स्वागत है। सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा।'
यह सलमान की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनके साथ वह 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके हैं।
प्रियंका 11 वर्ष बाद, सलमान के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले वर्ष 2008 में वह 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में नजर आ चुके हैं।
'भारत' वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है। यह अतुल अग्निहोत्री के रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है।
और पढ़ें: राजकुमार और कंगना ने शुरू की 'मेंटल है क्या' की शूटिंग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य