logo-image

भारत में रूस के राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

भारत में रूस के राजदूत एलेक्जेंडर एम कदाकिन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलेक्जेंडर के निधन पर दुख जताया है।

Updated on: 26 Jan 2017, 03:26 PM

नई दिल्ली:

भारत में रूस के राजदूत एलेक्जेंडर एम कदाकिन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन का निधन। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलेक्जेंडर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'वह एक बेहतर राजनयिक, भारत के अच्छे दोस्त और अच्छी हिंदी बोलने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने भारत-रूस संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन का निधन। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, 'मौत से मुझे बेहद दुख है। वो अच्छी हिंदी बोलते थे और भारत के सच्चे मित्र थे।'

कदाकिन 2009 से भारत में राजदूत थे। वह पहले भी 1999 से 2004 के बीच राजदूत रहे थे।