logo-image

लालू यादव ने किया कटाक्ष, 'कहां है विकासवा, कोई ढूंढ कर लाओ रे'

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गुजरात 'विकास मॉडल' को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई तो विकास को ढूंढ़ कर ले आओ।

Updated on: 07 Dec 2017, 10:15 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गुजरात 'विकास मॉडल' को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई तो विकास को ढूंढ़ कर ले आओ।

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बीजेपी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'कहां है विकासवा। कोई ढूंढ कर लाओ रे।'

एक अन्य ट्वीट में आरजेडी नेता ने गुजरात चुनाव की चर्चा करते हुए लिखा, 'बिहार चुनाव में ई लोग 'गाय' और 'पाकिस्तान' को खोज कर लाए थे और अब गुजरात में 800-900 साल पहले गड़े मुर्दो को। मतलब हालात वही है और हाल भी वही होने वाला है।'

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तत्कालीन आरजेडी, कांग्रेस और जनता दल (युनाईटेड) के महागठबंधन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। यह दीगर बात है कि कुछ महीने बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर राज्य में एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली।

और पढ़ें: अय्यर की 'नीच' बयानबाजी, आक्रामक BJP और राहुल का 'डैमेज कंट्रोल'