हज सब्सिडी समाप्त होने पर हाजियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि: नकवी
साल 2018 की शुरुआत में हज सब्सिडी समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड 1,75,025 भारतीय सऊदी अरब जा रहे हैं
नई दिल्ली:
साल 2018 की शुरुआत में हज सब्सिडी समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड 1,75,025 भारतीय सऊदी अरब जा रहे हैं। इसके साथ ही मेहरम (पुरुष साथी) के साथ हज जाने वाली महिला हाजियों की संख्या 47 फीसदी दर्ज की गई।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां अनुकूलन सह प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा, 'आजादी के बाद पहली बार इस साल भारत से 1,75,025 मुसलमान हज के लिए जा रहे हैं। इनमें रिकॉर्ड 47 फीसदी संख्या महिला हाजियों की शामिल है।'
उन्होंने कहा कि हज सब्सिडी हटाने और सऊदी अरब में कई नए कर लागू करने के बावजूद इस साल भारत से कई मुसलमान बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ लिए हज के लिए जा रहे हैं। हालांकि विमानन कंपनियों को इस साल यात्रियों से 57 करोड़ रुपये कम मिलेंगे।
नकवी ने कहा, 'हज सब्जिडी खत्म होने के बावजूद विमानन कंपनियों को 57 करोड़ रुपये कम भुगतान किए जाएंगे। पिछले साल जहां 1,24,852 हज यात्रियों ने किराए के तौर पर विमानन कंपनियों को 1,030 करोड़ रुपये दिए, वहीं इस वर्ष भारतीय हज समिति के जरिए हज जाने वाले 1,28,702 हाजी किराए के तौर पर सिर्फ 973 करोड़ रुपये देंगे।'
मंत्री ने कहा कि हज यात्रियों को पहली बार जहाज पर चढ़ने के विकल्प दिए गए, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा कि 2018 में हज के लिए कुल 3,55,604 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,89,217 पुरुष तथा 1,66,387 महिलाएं आवेदनकर्ता थे।
उन्होंने कहा, 'यह पहली बार हुआ कि भारत से 1,308 महिलाएं बिना मेहरम के हज यात्रा पर गईं।'
उन्होंने बताया कि महिला हाजियों की सहायता करने के लिए हज संयोजक, सहायक हज अधिकारी, हज सहायक और स्वास्थ्य कर्मियों सहित कुल 98 महिला कर्मी तैनात हैं।
उन्होंने कहा कि हज के लिए उड़ानें 14 जुलाई से शुरू होंगी, जब दिल्ली, गया, गुवाहाटी, लखनऊ और श्रीनगर के हजयात्री हज पर जाएंगे। 17 जुलाई को कोलकाता, 20 जुलाई को वाराणसी, 21 जुलाई को मेंगलोर, 26 जुलाई को गोवा और 29 जुलाई को औरंगाबाद, चेन्नई, मुंबई और नागपुर के यात्री हज के लिए उड़ान भरेंगे।
रांची के यात्री 30 जुलाई, अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोचीन, हैदराबाद और जयपुर के यात्री एक अगस्त तथा भोपाल के यात्री तीन अगस्त को हज के लिए उड़ान भरेंगे।
और पढ़ें: मंदसौर रेप मामले में बोले राहुल, देश की बेटियों को बचाने के लिए एकजुट हों लोग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए