डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसले से पहले पंचकूला पुलिस छावनी में तब्दील
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दुष्कर्म के एक मामले में 25 अगस्त को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत फैसला सुनाएगी।
highlights
- गुरमीत राम रहीम पर फैसले से पहले पंचकूला पुलिस छावनी में तब्दील
- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर अनुयायी से बलात्कार का आरोप
नई दिल्ली:
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दुष्कर्म के एक मामले में 25 अगस्त को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत फैसला सुनाएगी। फैसले को लेकर राज्य में कानून-व्यवस्था ना बिगड़े इसलिए लिए हरियाणा सरकार ने पहले ही निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने अपने में बयान में कहा, 'सुरक्षा बलों को दूसरे राज्यों से लगने वाली सीमा के इलाकों में तैनात किया गया और केंद्र सरकार से पहले ही अर्धसैनिक बलों की 115 कंपनियां देने का आग्रह किया गया है।'
उन्होंने कहा, 'असमाजिक तत्वों या किसी अन्य व्यक्ति को कानून और व्यवस्था में बाधा पहुंचाने पर गिरफ्तार किया जाएगा।' हरियाणा में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं और होम गार्ड्स को ड्यूटी पर बुलाया गया है।
हरियाणा के पंचकुला की सीबीआई की विशेष अदालत दुष्कर्म के मामले में 25 अगस्त को फैसला देगी जिसमें डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आरोपी हैं। मामले की सुनवाई 2007 से चल रही है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में