logo-image

राज्यसभा चुनाव: 25 सीटों पर कल डाला जाएंगे वोट, जानिए पूरी प्रकिया

कल देर शाम तक इसके नतीजे घोषित हो जाएंगे। आइए जानते है राज्यसभा का चुनाव आखिर होता कैसे है।

Updated on: 23 Mar 2018, 12:27 AM

नई दिल्ली:

राज्यसभा की 25 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। 25 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें से यूपी की 10, बिहार की 6, महाराष्ट्र की 6, पश्चिम बंगाल की 5, मध्य प्रदेश की 5, गुजरात की 4, कर्नाटक की 4, आंध्र प्रदेश की 3, ओडिशा की 3, तेलंगाना की 3, झारखंड की 2, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल, हरियाणा की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होंगे, जबकि केरल की एक सीट के लिए उपचुनाव होगा।

33 सीटों पर एक ही उम्मीदवार होने के कारण इनका 15 मार्च को ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

25 सीटों के नतीजे कल शाम घोषित किए जाएंगे। आइए जानते है राज्यसभा का चुनाव आखिर होता कैसे है..

कौन करते हैं वोट

राज्यसभा के सदस्य का चुनाव राज्य विधान सभाओं के चुने हुए विधायक करते हैं। प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों की संख्या ज्यादातर उसकी जनसंख्या पर निर्भर करती है।

इस प्रकार, उत्तर प्रदेश के राज्यसभा में 34 सदस्य हैं। मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा आदि छोटे राज्यों के केवल एक एक सदस्य हैं। राज्यसभा में अधिकतम 250 तक सदस्य हो सकते हैं। इनमें राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 सदस्य तथा 238 राज्यों और संघ-राज्य क्षेत्रों द्वारा चुने सदस्य होते हैं। इस समय राज्यसभा के 245 सदस्य हैं।

और पढ़ें: RS चुनाव: बिछ गई सियासी बिसात, आज पता चलेगा किसकी शह और किसको मात

जन प्रतिनिधित्व क़ानून की धारा 154 के अनुसार राज्‍यसभा सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। हर 2 साल में इसके एक तिहाई सदस्‍य सेवानिवृत्त हो जाते हैं इसलिए राज्‍यसभा कभी भंग नहीं होती।

कैसे होता है चुनाव

कैसे होता है राज्यसभा का चुनाव इसको समझने के लिए उत्तर प्रदेश का उदाहरण लेते हैं।

उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधायक हैं और यहां से 11 राज्सयभा सदस्यों का चुनाव होना है तो हर सदस्य को कितने विधायकों का वोट चाहिए ये तय करके लिए कुल विधायकों की संख्या को 11 सीटों में 1 जोड़कर विभाजित किया जाता है यानी 403 बटा 12 यानी 33 और फिर इसमें 1 जोड़ दिया जाता है यानी 34, मतलब ये हुआ कि यूपी से किसी भी सदस्य को राज्यसभा पहुंचने के लिए कम से कम 34 वोटों की जरूरत होगी।

इसके अलावा हर विधायक अपना वोट प्राथमिकता के हिसाब से देता है। इसका मतलब अगर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं तो हर विधायक को बताना होगा कि उसकी पहली पसंद कौन है दूसरी पसंद कौन और इसी तरह सभी 12 उम्मीदवारों के लिए अपनी प्राथमिकता बतानी होगी।

और पढ़ें: कांग्रेस UPA-3 के प्रयोग में नहीं हो पाएगी सफल: सीपीएम