logo-image

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का जायजा लेने कश्मीर जाएंगे राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू एवं कश्मीर जाएंगे।

Updated on: 07 Jun 2018, 07:32 AM

नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे। राजनाथ सिंह इस दौरान वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 'इस दौरान राजनाथ सिंह जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करेंगे। वे वहां अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे।'

गृह मंत्री दौरे पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

राजनाथ सिंह द्वारा युद्ध विराम को आगे बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के लिए दौरे पर जाने से एक दिन पहले महबूबा मुफ्ती ने आतंकवादियों पर केंद्र सरकार द्वारा इस्लाम के पवित्र महीने के कारण की गई युद्ध विराम संधि तोड़ने का आरोप लगाया।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें