logo-image

राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा, लो वेस्ट जींस वाले कैसे करेंगे अपनी बहन की रक्षा

राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष ने लो वेस्ट पैंट पहनने वाले लड़कों को लेकर कहा है कि जो अपनी पैंट नहीं संभाल सकते वे सब अपनी बहनों की रक्षा कैसे करेंगे।

Updated on: 08 Mar 2018, 01:10 PM

नई दिल्ली:

राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने लो वेस्ट पैंट पहनने वाले लड़कों को लेकर कहा है कि जो अपनी पैंट नहीं संभाल सकते वे सब अपनी बहनों की रक्षा कैसे करेंगे।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियों को भी आजादी के नाम पर खुद को इतना 'मुक्त' नहीं समझना चाहिए। अगर ऐसा किया जाएगा तो समाज में असंतुलन फैलेगा।

सुमन शर्मा ने कहा, 'एक समय था जब हर लड़की ऐसे पुरुष के बारे में सोचती थी कि जिसकी छाती चौड़ी हो। लेकिन अब कोई भी परुष चौड़ी छाती का नहीं दिखता है। वे सिर्फ ढीली जींस पहने नजर आते हैं। जो अपनी जींस नहीं संभाल सकते वो अपनी बहनों की रक्षा कैसे करेंगे।'

उन्होंने कहा, 'मैं आलोचना नहीं कर रही हूं लेकिन हमें इसे बदलना होगा। हमें मजबूत और चौड़ी छाती वाले लड़कों को तैयार करने होंगे। यह हमसब की जिम्मेदारी है। यह हर माताओं की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को ऐसा संस्कार दें।'

उन्होंने यह भी कहा कि आजकल के लड़के लड़कियों की तरह इयररिंग पहन रहे हैं। शर्मा ने कहा कि महिलाएं पुरुषों को पीछे छोड़कर बहुत आगे नहीं जा सकती हैं। दोनों बराबर हैं और यह प्रणाली नहीं बिगड़नी चाहिए।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें