logo-image

राजस्थान: वसुंधरा राजे, गहलोत, पायलट जीते, देखें जीतने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने प्रतिद्वंद्वी मानवेंद्र सिंह को हराकर मंगलवार को झालरापाटन विधानसभा सीट से चुनाव जीत गईं.

Updated on: 11 Dec 2018, 06:05 PM

नई दिल्ली:

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने प्रतिद्वंद्वी मानवेंद्र सिंह को हराकर मंगलवार को झालरापाटन विधानसभा सीट से चुनाव जीत गईं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र ने मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कुछ सप्ताह पहले ही बीजेपी छोड़ी था. पिछले विधानसभा चुनाव में मानवेंद्र को टिकट देने से मना कर दिया गया था और फिर उन्होंने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए. इसके बाद से बीजेपी के साथ सिंह परिवार के रिश्ते खराब हो गए.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी के शंभू सिंह खेतासर को हराकर सरदारपुरा से जीत गए, जबकि राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बीजेपी के यूनुस खान को हराकर जीत दर्ज की.

राजस्थान विधानसभा चुनाव में खान बीजेपी द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गए एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थे.

अब तक यहां हो चुकी है तस्वीर साफ. इन प्रत्याशियों ने फहराया जीत का परचम-

श्रीकरणपुर- गुरमीत सिंह कुन्नर- कांग्रेस
रायसिंह नगर- बलवीर सिंह लूथरा- बीजेपी
अनूपगढ़- संतोष -बीजेपी
हनुमानगढ़- विनोद कुमार चौधरी- कांग्रेस
खाजूवाला- गोविंद राम जीते-कांग्रेस
लूणकरणसर-सुमित गोदारा- बीजेपी
नोखा- बिहारी लाल बिश्नोई-बीजेपी
श्रीडूंगरगढ़- गिरधारी लाला- सीपीएम
सादुलपुर- कृष्णा पूनिया-कांग्रेस
सुजानगढ़- मास्टर भंवरलाल मेघवाल- कांग्रेस
पिलानी- जेपी चन्देलिया-कांग्रेस
झुंझुनूं- बृजेन्द्र सिंह ओला- कांग्रेस
नवलगढ़- राजकुमार शर्मा- कांग्रेस
उदयपुरवाटी- राजेन्द्र सिंह गुढ़ा- बसपा
झोटवाड़ा- लालचंद कटारिया- कांग्रेस
सिविल लाइंस- प्रताप सिंह खाचरियावास-कांग्रेस
मालवीयनगर- कालिचरण सराफ- बीजेपी
सांगानेर- अशोक लाहोटी- बीजेपी
चाकसू- वेदप्रकाश सोलंकी- कांग्रेस
किशनगढ़ बास- दीपचंद - बसपा
तिजारा- संदीप कुमार- बसपा
मुण्डावर- मंजीत धर्मपाल चौधरी- बीजेपी
बहरोड़- बलजीत यादव- निर्दलीय
बानसूर- शकुंतला रावत- कांग्रेस
थानागाजी- कांती प्रसाद मीणा- निर्दलीय
अलवर ग्रामीण- टीकाराम जुली- कांग्रेस
अलवर शहर- संजय शर्मा- बीजेपी
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़- जोहरीलाल मीणा- कांग्रेस
कठूमर- बाबूलाल- कांग्रेस
कामां- जाहिदा खान- कांग्रेस
नगर- वाजिब अली- बसपा
राजाखेड़ा- रोहित बोहरा- कांग्रेस
सिकराय- ममता भुपेश- कांग्रेस
लालसोट- परसादी लाल- कांग्रेस
बामनवास- इंदिरा- कांग्रेस
खंडार- अशोक- कांग्रेस
निवाई- प्रशांत बैरवा- कांग्रेस
टोंक- सचिन पायलट-कांग्रेस
देवली-उनियारा- हरीश चन्द्र मीणा- कांग्रेस
किशनगढ़-सुरेश टाक- निर्दलीय
पुष्कर-सुरेश सिंह रावत- बीजेपी
अजमेर नॉर्थ- वासुदेव देवनानी- बीजेपी
अजमेर साउथ- अनिता भदेल- बीजेपी
मसूदा- राकेश पारीक- कांग्रेस
नसीराबाद- रामस्वरूप लाम्बा- बीजेपी
केकड़ी- रघु शर्मा- कांग्रेस
डीडवाना-चेतन सिंह चौधरी- कांग्रेस
परबतसर- रामनिवास गवड़िया- कांग्रेस
डेगाना- विजयपाल मिर्धा-कांग्रेस
मकराना- रूपाराम-बीजेपी
खींवसर- हनुमान बेनीवाल- आरएलटीपी
सोजत- शोभा चौहान- बीजेपी
लोहावट- किशनराम बिश्नोई- कांग्रेस
सरदारपुरा- अशोक गहलोत- कांग्रेस
ओसियां- दिव्या मदेरणा-कांग्रेस
जैसलमेर- रूपाराम डूडी- कांग्रेस
शिव-अमीन खान- कांग्रेस
बाड़मेर- मेवाराम जैन-कांग्रेस
पचपदरा- मदन प्रजापत- कांग्रेस
चोहटन- पदमा राम-कांग्रेस
आहोर- छगन सिंह- बीजेपी
जालोर- जोगेश्वर गर्ग- बीजेपी
सिरोही- संयम लोढ़ा- निर्दलीय
रेवदर- जगसीराम- बीजेपी
पिंडवाड़ा-आबू- समाराम गरासिया- बीजेपी
उदयपुर शहर- गुलाबचंद कटारिया- बीजेपी
मावली- धर्मनारायाण जोशी- बीजेपी
धरियावाद- गोत्तम लाल- बीजेपी
प्रतापगढ़- रामलाल- कांग्रेस
डूंगरपुर- गणेश घोघरा- कांग्रेस
आसपुर-गोपिचंद मीणा- बीजेपी
सागवाड़ा- रामप्रसाद- बीटीपी
चौरासी- राजकुमार रावत- बीटीपी
बागीदौरा- महेन्द्र जीत सिंह मालवीय-कांग्रेस
कुशलगढ़- रमीला खेड़िया- निर्दलीय
चित्तौड़गढ़- चंद्रभान सिंह आक्या- बीजेपी
प्रतापगढ़-रामलाल-कांग्रेस
मांडल- रामलाल जाट- कांग्रेस
सहाड़ा- कैलाश चंद्र त्रिवेदी- कांग्रेस
भीलवाड़ा- विट्ठल शंकर अवस्थी-बीजेपी
जहाजपुर-गोपीचंद मीणा- बीजेपी
शाहपुरा- कैलाश चन्द मेघवाल- बीजेपी
माण्डलगढ-गोपाल लाल शर्मा(खंडेलवाल) -बीजेपी
हिण्डोली- अशोक चांदना- कांग्रेस
केशोरायपाटन- चन्द्रकांता मेघवाल-बीजेपी
पिपलदा- रामनारायण मीणा- कांग्रेस
कोटा नॉर्थ-शांति कुमार धारीवाल- कांग्रेस
रामगंज मंडी- मदन दिलावार- बीजेपी
अंता- प्रमोद भाया- कांग्रेस
डग- कालूराम- बीजेपी
झालरापाटन- वसुंधरा राजे- बीजेपी
खानपुर- नरेन्द्र नागर- बीजेपी
मनोहरथाना- गोविन्द प्रसाद- बीजेपी