logo-image

दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान समान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on: 11 Jul 2018, 12:11 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान समान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।'

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान औसत तापमान से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

और पढ़ें: दिल्ली: फीस में देरी को लेकर स्कूल ने बच्चियों को बनाया बंधक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें