राहुल गांधी पर पथराव का मामलाः लोकसभा में हंगामा, सदन दिनभर के लिए स्थगित
राहुल गांधी पर पथराव मामले को लेकर कांग्रेस के सांसदों ने जमकर हंगामा किया। जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
नई दिल्ली:
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर गुजरात के बनासकांठा में हुए हमले को लेकर लोकसभा में मंगलवार को बीजेपी और कांग्रेस सदस्यों के बीच भारी गहमागहमी देखने को मिली।
इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के सांसदों ने जमकर हंगामा किया। जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसन के पास आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल पर हमला बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किया था। इस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई बुलेट प्रूफ कार का इस्तेमाल क्यों नहीं किया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य