logo-image

राहुल गांधी बनते जा रहे हैं ट्विटर किंग, थरूर को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कांग्रेसी नेता बने

ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को पीछे छोड़कर पार्टी नेताओं में सबसे आगे निकल गए हैं।

Updated on: 29 Apr 2018, 01:11 PM

नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर अपनी मौजूदगी को मजबूत करते जा रहे हैं। राहुल गांधी ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले कांग्रेसी नेताओं में सबसे आगे निकल गए हैं।

ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को पीछे छोड़कर पार्टी नेताओं में सबसे आगे निकल गए हैं।

राहुल गांधी के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 6.77 मिलियन (67,71,930 खबर लिखे जाने तक) पहुंच गई है जो शशि थरूर के फॉलोअर्स 6.7 मिलियन (66,96,657 खबर लिखे जाने तक) से काफी आगे हो गई।

मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में ट्विटर के जरिये मोर्चा खोलने वाले राजनीतिक दलों के लिए सोशल साइट्स का महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है।

हाल ही में ट्विटर के ट्रेंड के जरिये सरकार पर कई तरह के राजनीतिक जवाब बनाने की कोशिश होती रही है, साथ ही सड़कों पर आंदोलन के लिए इसका खासा इस्तेमाल किया गया है।

मोदी सरकार के खिलाफ लगातार ट्विटर के जरिये हमला करने वाले राहुल गांधी ने पिछले महीने ही इस सोशल साइट्स पर अपने प्रोफाइल का @OfficeOfRG से नाम बदलकर @RahulGandhi किया था।

बता दें कि भारत में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेताओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 42.3 मिलियन (4,22,92,342 खबर लिखे जाने तक) है।

और पढ़ें: दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी आज करेंगे 'जन आक्रोश रैली'