पीएम मोदी ने राफेल सौदे पर दोबारा खुद फ्रांस से बातचीत की : राहुल
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने व्यक्तिगत रूप से फ्रांस के साथ बातचीत की और इस दौरान रहे चारों रक्षामंत्रियों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। मंगलवार (24 जुलाई) को राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने व्यक्तिगत रूप से फ्रांस के साथ बातचीत की और इस दौरान रहे चारों रक्षामंत्रियों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
राहुल ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा, 'वर्ष 2014 से भारत में चार रक्षामंत्री रह चुके हैं। हमें अब पता चला है कि क्यों। इससे प्रधानमंत्री को फ्रांस के साथ दोबारा बातचीत खुद करने की आजादी मिल गई।'
और पढ़ें : लोकसभा में पीएम मोदी और रक्षा मंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने लाया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
उन्होंने कहा, 'भारत के पास चार राफेल मंत्री थे। लेकिन प्रधानमंत्री को छोड़कर उनमें से किसी को नहीं पता था कि वास्तव में फ्रांस में कुछ चल रहा है। लेकिन वे इस बारे में बोलेंगे नहीं।'
कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को फ्रांस से राफेल सौदे की कीमत सदन को नहीं बताकर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाकर मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें