logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

बीजेपी-RSS की भारत को तोड़ने, नफरत फैलाने की कोशिश: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत को तोड़ने और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं

Updated on: 24 Aug 2018, 02:38 PM

नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत को तोड़ने और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। राहुल ने गुरुवार को बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करने के दौरान यह बयान दिया। तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनके संबोधन को सीधा प्रसारित नहीं किया जा सका।

भारतीय मूल के सांसदों के साथ बातचीत करने के दौरान राहुल ने कहा,"वर्तमान में भारत में सत्तारूढ़ सरकार भाजपा और आरएसएस देश को तोड़ना चाहते हैं और नफरत फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।"

राहुल ने कहा कि भारत की ताकत धर्म, समाज और जाति के विभिन्न वर्ग के बावजूद हर नागरिक के विचारों को सुनने में निहित है।